कराची में हुए आत्मघाती हमले की अमेरिका ने की निंदा, कहा- मानवता का अपमान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका ने कराची विश्वविद्यालय में हुए उस आत्मघाती हमले की निंदा की है, जिसमें तीन चीनी शिक्षकों और एक पाकिस्तानी चालक की मौत हो गई थी। अमेरिका ने कहा कि दुनिया में कहीं भी किया गया आतंकवादी हमला मानवता का अपमान है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक बुर्काधारी महिला आत्मघाती हमलावर ने 26 …

वाशिंगटन। अमेरिका ने कराची विश्वविद्यालय में हुए उस आत्मघाती हमले की निंदा की है, जिसमें तीन चीनी शिक्षकों और एक पाकिस्तानी चालक की मौत हो गई थी। अमेरिका ने कहा कि दुनिया में कहीं भी किया गया आतंकवादी हमला मानवता का अपमान है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक बुर्काधारी महिला आत्मघाती हमलावर ने 26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में विस्फोट करके उसके कन्फ्यूशियस संस्थान की एक वैन के परखच्चे उड़ा दिये थे।

यह पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया हमला था। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान में कराची विश्वविद्यालय के खिलाफ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी।

आज हम उस निंदा को फिर दोहराते हैं। आतंकवादी हमला कहीं पर भी हो, यह हर जगह मानवता का अपमान है।’’ प्राइस ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अमेरिका महत्व देता है। हमले के बाद प्रतिबंधित बीएलए ने इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और घोषणा की कि हमलावर शारी बलूच नाम की उच्च शिक्षित महिला थी, जो दो छोटे-छोटे बच्चों की मां थी।

ये भी पढ़ें:- चीन का ‘इनोवेशन सिस्टम’ कैसे काम करता है और क्यों रखता है मायने ?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका