पश्चिम बंगाल दौरा: सिलीगुड़ी में दीदी पर भड़के अमित शाह, बीरभूम में क्यों नहीं भेजा डेलिगेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पश्चिम बंगाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने पश्चिम बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे। सिलीगुड़ी के रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई संगीन आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा की वह लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं। दीदी तीसरी बार चुनाव जीतीं , लेकिन अपनी गलतियों …

पश्चिम बंगाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने पश्चिम बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे। सिलीगुड़ी के रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई संगीन आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा की वह लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं।

दीदी तीसरी बार चुनाव जीतीं , लेकिन अपनी गलतियों में सुधार नहीं किया। भाजपा उनके खिलाफ जंग जारी रखेगी। साथ ही उन्होंने बंगाल के लोगों का आभार व्यक्त किया। जनता ने उनके विधायकों की संख्या को तीन से बढ़ाकर 77 करने में मदद की। बीरभूम में हुई घटना को लेकर भी जमकर उन्होंने दीदी को घेरा, कहा उनका डेलीगेशन वहां क्यों नहीं गया।

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में पहली बार अनुसूचित जनजाति के लिए सीटें आरक्षित, जानें सीटों का पूरा समीकरण

संबंधित समाचार