बहराइच: पारिवारिक विवाद में पत्नी को दिया तीन तलाक, गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बेलदारन टोला निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली नानपारा के कसाई टोला निवासी कमर जहां का विवाह बेलदारन टोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ रेनू बेटा …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बेलदारन टोला निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा के कसाई टोला निवासी कमर जहां का विवाह बेलदारन टोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ रेनू बेटा शब्बीर के साथ हुआ था। तीन मई को पति और पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद शुरू हुआ।
जिस पर गुस्साए पति इमरान ने पत्नी को तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिए। पत्नी रोते हुए मायके पहुंची। उसने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक अमित सिंह को दी गई है।
पढ़ें-लखनऊ: जर्मनी से पत्र लिखकर पति ने दिया तीन तलाक, राजधानी में FIR दर्ज
