मुरादाबाद : ग्रामीणों और बारातियों में चले लाठी-डंडे, चार गिरफ्तार
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली के गांव बैजनाथपुर में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के विवाद में बाराती और ग्रामीण भिड़ गए। मारपीट में चार बाराती घायल हो गये। बुधवार की रात उत्तराखंड के काशीपुर के गांव देवीपुरा से गांव के सत्येंद्र कुमार की बेटी सरिता की बारात आई थी। शादी समारोह में डीजे …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली के गांव बैजनाथपुर में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के विवाद में बाराती और ग्रामीण भिड़ गए। मारपीट में चार बाराती घायल हो गये। बुधवार की रात उत्तराखंड के काशीपुर के गांव देवीपुरा से गांव के सत्येंद्र कुमार की बेटी सरिता की बारात आई थी।
शादी समारोह में डीजे बज रहा था। जिस पर बाराती डांस कर रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ युवक भी वहां आकर डांस करने लगे, जिस पर बारातियों ने ऐतराज किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद लात घूंसे और डंडे चलने लगे। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मारपीट में घायल उत्तराखंड के कुण्डेश्वरी निवासी ममता रानी पत्नी विश्वास, बाजपुर निवासी नीशू पुत्र राकेश, खड़गपुर देवीपुरा निवासी राहुल कुमार एवं रोहित कुमार को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी गांव बैजनाथपुर निवासी गुड्डू, अमित, अर्जुन और रूपेश को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
ये भी पढ़ें:- शराबी पति से परेशान महिला ने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद आत्महत्या की
