पीलीभीत: सजावट करने गए इलेक्ट्रीशियन की करंट से मौत
बीसलपुर, अमृत विचार। नगर के एक बरात घर में सजावट करने गए इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, मृतक के परिवार में हादसे के बाद चीख …
बीसलपुर, अमृत विचार। नगर के एक बरात घर में सजावट करने गए इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, मृतक के परिवार में हादसे के बाद चीख पुकार मच गई है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के निवासी 22 वर्षीय आकाश इलेक्ट्रीशियन था। नगर के एक बरात घर में वह सजावट करने गया था। काम करते वक्त अचानक उसे करंट लग गया। जिसके बाद झटका खाकर वह सीढ़ियों से गिरा और बेहोश हो गया। हादसे के बाद बरात घर में खलबली मच गई। काफी लोग जमा हो गए।
सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। पहले युवक को नगर के एक क्लीनिक पर ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद बरेली रेफर कर दिया। आनन-फानन में युवक को परिजन बरेली ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां गुरुवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। सभी का रोकर बुरा हाल रहा।
बताते हैं कि हादसे के बाद काफी देर तक वह बरात घर में ही तड़पता रहा। परिजन के पहुंचने के बाद उसे उपचार को ले जाया जा सका था। फिलहाल मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर
