कानपुर: पुलिस का स्टीकर लगी स्कॉर्पियो ने अधेड़ को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। मैनावती मार्ग पर गुरुवार की शाम को पुलिस का स्टीकर लगी स्कॉर्पियो ने 55 वर्षीय अधेड़ को रौंद दिया। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साइकिल से जा रहे थे। हादसे के बाद अधेड़ कार के साथ करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। क्षेत्रीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को …

कानपुर। मैनावती मार्ग पर गुरुवार की शाम को पुलिस का स्टीकर लगी स्कॉर्पियो ने 55 वर्षीय अधेड़ को रौंद दिया। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साइकिल से जा रहे थे। हादसे के बाद अधेड़ कार के साथ करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। क्षेत्रीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नवाबगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो के अंदर पी कैप भी रखी हुई थी। ख्योरा निवासी ओम प्रकाश पेंटिंग और पुताई का कार्य करते थे। परिवार में उनके पत्नी राजकुमारी, बेटा गोलू है, जबकि दो बेटियों प्रीति व कंचन का विवाह हो चुका है। छोटे भाई चंद्रभान के मुताबिक ओम प्रकाश किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैनावती मार्ग पर जा रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनको चपेट में ले लिया।

रफ्तार अधिक होने की वजह से भाई करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिसकर्मी उनको स्कॉर्पियो से ही लेकर हैलट पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कासगंज की पटि‍याली में हुआ भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में सात की मौत, आठ घायल

संबंधित समाचार