बाराबंकी: उपायुक्त ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण, अमोली कला का मातनताल बनेगा अमृत सरोवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विकास खंड रामनगर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा के कार्यों का डी सी मनरेगा द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।उन्होने शासन की मंशा के अनुरुप जारी कार्यो को तय समय मे पूर्ण करने की हिदायत दी। जिसमें ग्राम पंचायत मसूद मऊ, मल्लपुर, अरसंडा, दलसराय, नहरवल, …

बाराबंकी। विकास खंड रामनगर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा के कार्यों का डी सी मनरेगा द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।उन्होने शासन की मंशा के अनुरुप जारी कार्यो को तय समय मे पूर्ण करने की हिदायत दी। जिसमें ग्राम पंचायत मसूद मऊ, मल्लपुर, अरसंडा, दलसराय, नहरवल, शाहपुरचक, बहेरवा पहुंचकर मनरेगा फाइलों का अवलोकन कर मनरेगा में लगे मजदूरों का मस्टर रोल से मिलान किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में खोदे जा रहे तालाबों में स्टेप बनाये जाने के निर्देश दिये।जिससे जानवरों को पानी पीने मे किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि फाइलों में लगाई जा रही फोटो पर लैंड मार्क का ध्यान रखे ग्राम पंचायतों के सचिवों व ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि डिमांड तथा लगाए गए मजदूरों में अंतर कम से कम हो अर्थात डिमांड के अनुसार मजदूरों को लगाये जाने की कोशिश करें।

अमोली कला में मातनताल तालाब को चयनित कर अमृत सरोवर बनाये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बी डी ओ अमित त्रिपाठी, एपीओ राघवेंद्र कुमार पांडे, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश दुबे, अखिलेश्वर चौहान, निखिल कनौजिया, आशीष वर्मा, आस्था सिंह, तकनीकी सहायक अमर सिंह राजेन्द्र वर्मा सर्वजीत वर्मा बराती लाल प्रमोद कुमार सहित समस्त पंचायतों के ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-यूपी सरकार की नई पहल, मनरेगा से मिलेगा 600 तालाबों को नया जीवन

संबंधित समाचार