मिर्जापुर: पुलिस पिटाई से क्षुब्ध युवक ने थाने में खाया जहर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। फरियाद लेकर थाने पर आये पीड़ित को पुलिसकर्मियों ने पीटा, पिटाई से क्षुब्ध युवक ने थाने में खाया विशाक्त पदार्थ, हालत गम्भीर देख पुलिसकर्मियों ने युवक को लेकर पहुंचे अस्पताल, लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार का रहा पीड़ित युवक। जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां निवासी युवक विजय कुमार दुबे (28) …

मिर्जापुर। फरियाद लेकर थाने पर आये पीड़ित को पुलिसकर्मियों ने पीटा, पिटाई से क्षुब्ध युवक ने थाने में खाया विशाक्त पदार्थ, हालत गम्भीर देख पुलिसकर्मियों ने युवक को लेकर पहुंचे अस्पताल, लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार का रहा पीड़ित युवक। जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां निवासी युवक विजय कुमार दुबे (28) द्वारा कथित रूप से थाने में विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस ने युवक को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बुधवार को दुबार कला गांव निवासी विजय कुमार दुबे के खिलाफ जयकर गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी ने मारपीट करने का तहरीर दिए थे।इस मामले की जांच संतनगर पुलिस चौकी प्रभारी कर रहे है इसी बीच गुरुवार को दोपहर में युवक विजय कुमार दुबे ने लालगंज थाने पर पहुंचा और संतोष तिवारी के नाम छीनैती करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।

चूंकि विजय कुमार के खिलाफ पहले से तहरीर पड़ी थी इस लिए पुलिस ने संतोष को बुलाने की बात कहते हुए विजय कुमार को थाने पर बैठा लिया। इसी बीच विजय कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि मैं दवा (विषाक्त पदार्थ) खा लिया हूं, दवा की बात सुनते ही थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी परेशान हो उठे और आनन फानन में युवक को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सको ने मंडलीय अस्पताल पर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: परिजन दरवाजा पीटते रहे, सोते रहे डॉक्टर, महिला की मौत

संबंधित समाचार