उन्नाव में नहीं थम रहा डायरिया व बुखार का कहर, पेट दर्द से युवती की मौत, 12 मरीज भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले में डायरिया व बुखार का कहर थम नहीं रहा है। उल्टी व दस्त से पीड़ित एक युवती की गुरुवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 12 अन्य मरीजों को भर्ती किया गया। जब कि इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सरकारी अस्पतालो के अलावा प्राइवेट …

उन्नाव। जिले में डायरिया व बुखार का कहर थम नहीं रहा है। उल्टी व दस्त से पीड़ित एक युवती की गुरुवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 12 अन्य मरीजों को भर्ती किया गया। जब कि इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सरकारी अस्पतालो के अलावा प्राइवेट अस्पताल भी मरीजों से पटे पड़े हैं।

बताते चलें कि बिहार थाना क्षेत्र के रघुनाथ खेडा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार की 24 वर्षीय बेटी पूजा को परिजनों ने पेटदर्द व बुखार की शिकायत होने पर गुरूवार की भोरपहर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। चिकित्सक के मुताबिक तबियत बिगडने पर उसे गैसपिंग में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान गुरूवार सुबह 5ः20 बजे उपचार के दौरान मौत हो गईं।

इसी तरह इमरजेंसी वार्ड में डायरिया व पेटदर्द के 12 मरीजो को भर्ती किया गया है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चे आसानी से डायरिया का शिकार हो जाते हैं। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड में आने वाले अधिकतर बच्चे डायरिया से संक्रमित पाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: डायरिया प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांटी गई दवाइयां

संबंधित समाचार