बहराइच: नित्यक्रिया को गई युवती पर मगरमच्छ ने किया हमला, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के कतरनियाघाट रेंज के विशुनापुर गांव निवासी एक युवती गुरुवार को नदी के तट पर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज के विशुनापुर गांव निवासी रेखा (18) पुत्री राम …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के कतरनियाघाट रेंज के विशुनापुर गांव निवासी एक युवती गुरुवार को नदी के तट पर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज के विशुनापुर गांव निवासी रेखा (18) पुत्री राम मिलन गुरुवार शाम को नित्य क्रिया के लिए खेत को गई थी।

इसके बाद रेखा नदी के तट के निकट पहुंची। तभी नदी से मगरमच्छ बाहर आ गया। मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवती ने शोर मचाया, ग्रामीण पहुंचे। सभी ने मगरमच्छ से युवती को छुड़ाया। इसके बाद घायल को पीएचसी भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि हमले की सूचना मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: भाई की आंखों के सामने नदी में युवक को खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं मिला शव

संबंधित समाचार