बरेली: पत्नी के स्कूल जाने के बाद युवक ने लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पत्नी के स्कूल जाने के बाद पति बेटी को स्कूल छोड़ कर आया और फिर उसने फांसी लगा ली। दोपहर में पत्नी स्कूल से लौटी तो पति का शव लटका देख पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। हालांकि तब तक युवक की मौत हो गई थी। संजय नगर के चेतन स्कूल के पास …

बरेली,अमृत विचार। पत्नी के स्कूल जाने के बाद पति बेटी को स्कूल छोड़ कर आया और फिर उसने फांसी लगा ली। दोपहर में पत्नी स्कूल से लौटी तो पति का शव लटका देख पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। हालांकि तब तक युवक की मौत हो गई थी। संजय नगर के चेतन स्कूल के पास रहने वाली सुमन ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।

वह रोज की तरह गुरुवार सुबह 7:30 बजे स्कूल गई थी। उस समय उनके पति अरुण शर्मा और बेटी वैष्णवी घर पर मौजूद थे। इसके बाद अरुण वैष्णवी को स्कूल छोड़कर आए और फिर उन्होंने घर के आंगन में लगे एंगिल से रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। दोपहर में 1:30 बजे जब सुमन बेटी के साथ घर पहुंची तो देखा कि उनके पति का शव रस्सी से लटका हुआ था।

यह देखकर सुमन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग उसके वहा पहुंच गए। शव को उतार कर परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि संजय नगर में युवक ने फांसी लगाई है। उसके शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बस अड्डों पर बसें न होने से परेशान हुए यात्री

संबंधित समाचार