कानपुर: कल्याणपुर क्रॉसिंग पर बनेगा ROB, उच्च स्तरीय विकास समिति और CPWD के अधिकारियों ने बनाया प्रस्ताव
कानपुर। कानपुर और आसपास के जिलों में यातायात की सुगमता और सुरक्षित सफर को लेकर प्लानिंग हुई है। इसमें जहां जाम लगने वाली रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का प्रस्ताव है, वहीं कई लिंक रोड बनाने की तैयारी है। शुक्रवार को विकास की योजनाओं को बनाए जाने और शासन को प्रस्तुत करने के लिए गठित उच्च …
कानपुर। कानपुर और आसपास के जिलों में यातायात की सुगमता और सुरक्षित सफर को लेकर प्लानिंग हुई है। इसमें जहां जाम लगने वाली रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का प्रस्ताव है, वहीं कई लिंक रोड बनाने की तैयारी है। शुक्रवार को विकास की योजनाओं को बनाए जाने और शासन को प्रस्तुत करने के लिए गठित उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, जयपुर से आए सीपीडब्ल्यूडी के पूर्व अपर महा निदेशक अजय माथुर और दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर टाउन प्लानर सौरभ गुप्ता ने जीटी रोड, विकास नगर ट्रांसपोर्ट नगर, पनकी क्षेत्र, सिविल लाइंस, परेड, लाटूश रोड, मूलगंज घंटा घर, भौंती और बड़े चौराहे का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने कैंप कर्यालय में सभी योजनाओं का आरंभिक प्रेजेन्टेशन देखा। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रस्तावित योजनाओं का अध्यन होगा, उसके बाद इंट्रीगेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर कानपुर विकास महायोजना के रूप शासन को प्रेषित किया जाएगा।
यह बनाए गए प्रस्ताव
- दिल्ली रेल लाइन पनकी उपरगामी सेतु के समानांतर फोर लेन के पुल के निर्माण का प्रस्ताव। पुराना टू लेन है। इस पर भारी वाहनों का दबाव बहुत है। दुघर्टनाएं बाहुल्य है। यहा फोर लेन का नए पुल का प्रस्ताव।
- चिड़ियाघर चौराहे के लगभग 100 मीटर आगे से एलीवेटेड रोड गंगा बैराज होकर नया संपर्क मार्ग।
- लखनऊ राजमार्ग27 में बदरका मोड़ क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण।
- बैराज चौकी थाना गंगा घाट से सीधा जा कर कानपुर रिंग रोड से जोड़े जाने के लिए संपर्क मार्ग। इसके निर्माण से बैराज क्षेत्र से रिंग रोड होकर। लखनऊ, प्रयागराज, कन्नौज,झांसी आगरा के लिए बाहर से ही संपर्क हो जायेगा।
- बैराज मंधना मार्ग को एलीवेटेड रोड बनाकर अलीगढ़ मार्ग से जोड़ने की प्लानिंग
- सिविल लाइंस क्षेत्र में स्टॉक एक्सचेंज से एम। जी क्रॉसिंग, परेड चौराहा ,मूलगंज चौराहा होकर कलेक्टर गंज थाने तक एलीवेटेड रोड का प्रस्ताव।
- सेल यार्ड के आगे से नए ट्रांसपोर्ट नगर तक अंडर पास का प्रस्ताव
- कल्याणपुर, गुरुदेव पैलेस और शारदा नगर में ग्रेड सेपरेटर और टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आरओबी के निर्माण की योजना।
पढ़ें- कानपुर में वरुण धवन ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, पुलिस ने काटा चालान, फोटो हुई वायरल
