बहराइच: युवक पर दबंगों ने चाकू से किया हमला, मुकदमा दर्ज
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बंजरिया गांव निवासी युवक पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने विपक्षियों से मिलकर हल्की धाराएं लगाई हैं। कोतवाली नानपारा के ग्राम बंजरिया निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह की रंजिश राजेंद्र …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बंजरिया गांव निवासी युवक पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने विपक्षियों से मिलकर हल्की धाराएं लगाई हैं।
कोतवाली नानपारा के ग्राम बंजरिया निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह की रंजिश राजेंद्र सिंह आदि से चल रहा है। गुरुवार को जितेंद्र सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में इलाज के बाद घायल ने कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इस पर पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस पर विपक्षियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस मामले कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान धाराएं बढ़ भी सकती हैं। आरोप गलत है।
पढ़ें- गाजियाबाद: कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
