चंदौली कांड: चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- आखिरी सांस तक आपकी लड़ाई लडूंगा
चंदौली। जिले में हुई घटना के बाद शुक्रवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से वादा करते हुए कहा कि मैं अंतिम सांस तक आपकी लड़ाई को लडूंगा। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें, …
चंदौली। जिले में हुई घटना के बाद शुक्रवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से वादा करते हुए कहा कि मैं अंतिम सांस तक आपकी लड़ाई को लडूंगा। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बता दें, रविवार की देर शाम पुलिस की दबिश के बाद युवती गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई के बाद युवती की मौत हुई है। इस घटनाक्रम में गुड़िया की बहन गुंजा भी बुरी तरह घायल हुई है। घटना में आरोपी एसएचओ को निलंबित कर दिया था। साथ ही गैर इरादतन हत्या का भी मुकदमा पुलिसकर्मियों पर दर्ज किया गया है।
पढ़ें- चंदौली कांड: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया अखिलेश पर पलटवार, कहा- जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा
