मेरठ: 10 मई को मनाया जाएगा ‘क्रांति दिवस’, सीएम योगी करेंगे शिरकत
मेरठ। देश की आजादी की पहली चिंगारी मेरठ में 10 मई 1857 को फूटी थी। शहर में 10 मई को सरकारी अवकाश घोषित रहता है। प्रदेश के सीएम योगी के मेरठ आने की तैयारी है। इस बात की जानकारी लखनऊ से मेरठ प्रशासन को दी गई है। क्रांति दिवस मनाने के लिए चार दिन का …
मेरठ। देश की आजादी की पहली चिंगारी मेरठ में 10 मई 1857 को फूटी थी। शहर में 10 मई को सरकारी अवकाश घोषित रहता है। प्रदेश के सीएम योगी के मेरठ आने की तैयारी है। इस बात की जानकारी लखनऊ से मेरठ प्रशासन को दी गई है।
क्रांति दिवस मनाने के लिए चार दिन का समय बाकी है। ऐसे में सरकारी अमला क्रांति दिवस को भव्य तरिके से तैयारियों में जुटा है। मेरठ मंडल के कमिश्नर ने इस संबंध में सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया।
औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक पर तैयारी शुरू
सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसर तैयारी में जुट गए हैं। औघड़नाथ मंदिर (काली पलटन मंदिर) 1857 की क्रांति का उदगम स्थल है। यहीं से क्रांति की शुरूआत हुई थी। मंदिर समित और प्रशासन की तरफ से यहां हर साल 10 मई को शहीदों को नमन किया जाता है। औघड़नाथ मंदिर परिसर में भी शहीद स्तंभ बना हुआ है। दो किमी दूर शहीद स्मारक बना है, जहां शहीदों को नमन किया जाता है। योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गईं हैं।
10 मई को मेरठ के स्कूलो में भी क्रांति दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए डीएम दीपक मीणा ने निर्देश जारी किए हैं।
पढ़ें-सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन
