पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरोप- बिजली संकट पर अब नींद से जागी है मध्यप्रदेश सरकार
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बिजली संकट को लेकर पहले से इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि अब जाकर सरकार नींद से जागी है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट व कोयला संकट से निपटने …
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बिजली संकट को लेकर पहले से इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि अब जाकर सरकार नींद से जागी है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट व कोयला संकट से निपटने के लिए पूर्व इंतजाम करना थे, लेकिन यह अब जाकर नींद से जागे हैं।
अब विदेशों से आयात की तैयारी कर रहे हैं, सड़क मार्ग से कोयला लाने के टेंडर कर रहे हैं और यात्री ट्रेनों को रद्द कर कोयले की ढुलाई का इंतजाम किया जा रहा है, जबकि यह सब पहले से किया जाना था। उन्होंने कहा कि जब आग लग गयी है, तब सरकार कुआं खोदने में लगी है। कोयले का रिजर्व स्टॉक खत्म होने के कगार पर है। कई विद्युत उत्पादन इकाइयाँ बंद पड़ी हैं, जो चालू भी है, उनमें भी क्षमता से कम उत्पादन हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बिजली व कोयले संकट पर मौन कब टूटेगा।
ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता बग्गा की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास बोले- भगवंत मान को अपनी पगड़ी का मान रखना चाहिए
