गोरखपुर: रेलवे कर्मचारी के बेटे का मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के बिछिया बीजी कॉलोनी में आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल के पीछे आज सुबह रेलवे कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद के 19 वर्षीय बेटे शिवा चौहान का शव मिला। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस …

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के बिछिया बीजी कॉलोनी में आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल के पीछे आज सुबह रेलवे कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद के 19 वर्षीय बेटे शिवा चौहान का शव मिला। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि युवक कल रात घर पर यह बोल कर निकला था कि वह पंजाब जा रहा है। युवक घर से निकलने के बाद पास के ही एक रेलवे के फ्लैट की छत पर गया था। जहाँ पार्टी हो रही थी और उसके दो दोस्त सद्दाम व प्रमोद भी शामिल हुए थे। दोस्तों का कहना है कि शराब पीने के बाद वह छत से गिर गया। पुलिस को दोस्तों के छत से गिरने वाली बात पर विश्वास नही हो रहा है।मृतक शिवा पंजाब में रहकर कमाता था। वह एक महीने पहले ही गोरखपुर आया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि जिस छत से गिरने की बात कही जा रही है।उसपर 3 से 4 ​फीट की बाउंड्री है और फिर बालकनी है। तब जाकर नीचे का फर्श है। युवक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था।पुलिस को छत पर उसका बैग व शराब की बोतले मिली हैं, जहां पार्टी हुई थी।

पढ़ें-गोरखपुर: छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप मनेगा वीएचएनडी, तैयारियां हुईं तेज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका