जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र के श्रीचंद वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र के श्रीचंद वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबल जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां पहले से मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से संबद्ध था, इसका पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादी गिरफ्तार

संबंधित समाचार