उन्नाव: मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मिली खामियां, CMS पर होगी कार्रवाई
उन्नाव। जनपद दौरे पर आये वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश अंसारी, जल शक्ति राज मंत्री दिनेश खटीक सुबह साढ़े सात बजे से ही निरीक्षण पर निकल गए। मंत्रियों ने प्रोटोकॉल के इतर कई जगह निरीक्षण किया। सभी मंत्री सबसे पहले मोहल्ला आवास विकास की सी ब्लॉक पहुंचे। यहां पर …
उन्नाव। जनपद दौरे पर आये वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश अंसारी, जल शक्ति राज मंत्री दिनेश खटीक सुबह साढ़े सात बजे से ही निरीक्षण पर निकल गए। मंत्रियों ने प्रोटोकॉल के इतर कई जगह निरीक्षण किया। सभी मंत्री सबसे पहले मोहल्ला आवास विकास की सी ब्लॉक पहुंचे। यहां पर मौजूद लोगों से वार्ता की, इस दौरान कई लोगों ने शिकायतें बताई। जिस के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद मंत्रियों को जिला अस्पताल जाना था, मगर जिला अस्पताल तिराहे से ही मंत्रियों ने अपना काफिला सीधा शुक्लागंज की तरफ मोड़ लिया। शुक्लागंज पहुंच नगर पालिका की गौशाला का निरीक्षण किया।
गौशाला में भी कई खामियां मिली जिस को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। रास्ते में सरकारी स्कूल पहुंचकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी है। इसके बाद वह सीधा जिला अस्पताल पहुंचे यहां इमरजेंसी वार्ड, वार्ड का शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डायलिसिस् मैं गंदगी देखकर मंत्री का पारा हाई हो गया। उन्होंने कहा कि सीएमएस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्नाव में आज सुबह निरीक्षण के लिए आए तीनों मंत्रियों ने सबसे पहले प्रोटोकॉल के तहत वार्ड नंबर 6 में न जाकर आवास विकास पहुंच गए जहां अफसरों में हड़कंप मच गया। साफ-सफाई को लेकर रहने वाले लोगों से फीडबैक लिया। कुछ समस्याए आयी जिनका अफसरों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री सुरेश खन्ना साथ मौजूद दो मंत्रियों के साथ सीधे शुक्लागंज की कान्हा गौशाला पहुंचे जहां पर गोवंश की संख्या और चारा पानी जैसी सुविधाएं देखी निरीक्षण के दौरान उन्हें सब ठीक मिला। वापस लौटते समय रास्ते में सरैया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया शिक्षकों से कई सवाल किए इस दौरान क्लास मौजूद छात्र छात्राओं से पढ़ाई के बारे में पूछा और माह के नाम पूछे।
शिक्षकों को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए
मौजूद शिक्षकों को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण करने के बाद सीधी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां सबसे पहले शौचालय में साफ सफाई की व्यवस्था देखें पानी की टोटी न खुलने पर सीएमएस को फटकार लगाई। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके बाद मंत्री जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से निकलकर जनरल वार्ड में पहुंचे भर्ती मरीजों से स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी ली। ओटी में सिर्फ दो डॉक्टर मिले मरीज ना होने पर नाराजगी जताई। डायलिसिस विभाग में गंदगी देखकर मंत्री का पारा हाई हो गया। सीएमएस खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।
मैं मंत्री सुरेश खन्ना आपको कैसा उपचार मिल रहा है-
जिला अस्पताल के इमरजेंसी और जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे मंत्री ने कहा मैं मंत्री सुरेश खन्ना हूं आपको उन्नाव में स्वास्थ्य सुविधाएं कैसी मिल रही है। कई अलग-अलग मरीजों से उन्होंने डॉक्टरों से संबंधित फीडबैक भी लिया फिलहाल मरीजों ने मंत्री जी के हां में हां मिलाकर सब कुछ ठीक होने की बात कही।

डॉक्टर बाहर से दवा लिखते हैं या अंदर से देते हैं-
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड की गैलरी में बैठे मरीजों से मंत्री ने पूछा कि अब डॉक्टर दवाएं बाहर से लिख रहे हैं या अंदर से देते हैं इस पर सभी मरीजों ने अंदर से ही दवा मिलने की बात कही है।
सीएमएस जिला अस्पताल के लिए बोझ हैं-सुरेश खन्ना
निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर खामियां मिलने पर मंत्री का पारा हाई हो गया इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में टोटी में पानी न आने पर नाराजगी व्यक्त की वह निरीक्षण के दौरान डायलिसिस विभाग में अत्यधिक गंदगी देखकर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा सीएमएस डॉ पवन कुमार जिला अस्पताल के लिए बोझ हैं इन पर कार्यवाही होनी चाहिए।
जिला अस्पताल की ओटी में 2 डॉक्टर, मरीज नही
द्वितीय तल पर पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया इस दौरान ओटी के अंदर 2 डॉक्टर मिले मरीज न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि डॉक्टर यहां मरीजों को टरकाते होंगे इसीलिए मरीज नहीं है।
पढ़ें-बहराइच: युवक पर दबंगों ने चाकू से किया हमला, मुकदमा दर्ज
