आजमगढ़: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल
आजमगढ़। जिले के बंसीबाजार इलाके में शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर। बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। टक्कर से दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना होने के बाद ही बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही …
आजमगढ़। जिले के बंसीबाजार इलाके में शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर। बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। टक्कर से दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना होने के बाद ही बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आपको बतादें कि शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस से एक दुर्घटना का मामला सामने आया जिसमें रीता देवी (41) और चनैती देवी (61) पड़ोस के रहने वाले संतविजय (24) के साथ बाइक से शहर दवा लेने जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस टक्कर में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। और घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी सूचना जैसे ही गांव के लोगों को मिलते ही। उन्होंने आजमगढ़-गोरखपुर राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें-काशीपुर: रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
