पीलीभीत: डॉक्टर के नाम पर रिश्वत मांगने वाले फार्मासिस्ट पर एफआईआर
पीलीभीत, अमृत विचार। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए ग्रामीण से डॉक्टर के नाम पर रिश्वत मांगना महिला अस्पताल के ट्रेनी फार्मासिस्ट को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। जिसके बाद एक तरफ विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकी। दूसरी तरफ डॉक्टर ने भी मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली में एफआईआर …
पीलीभीत, अमृत विचार। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए ग्रामीण से डॉक्टर के नाम पर रिश्वत मांगना महिला अस्पताल के ट्रेनी फार्मासिस्ट को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। जिसके बाद एक तरफ विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकी। दूसरी तरफ डॉक्टर ने भी मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों के समय से न पहुंचने, बाहर से दवा लिखाने समेत अन्य आरोपों को लेकर आए दिन प्रकरण उजागर होते हैं। मगर, एक दिन पूर्व भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला सामने आया था। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे ग्रामीण संजीव से महिला अस्पताल में तैनात ट्रेनी फार्मासिस्ट रवि कुमार ने दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
खास बात रही कि रिश्वत अपने लिए नहीं, जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रमाकांत सागर के नाम पर मांगी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। फार्मासिस्ट पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
इसी बीच वीडियो संज्ञान में आने पर डॉ. रमाकांत सागर ने भी सख्त कदम उठाए। उन्होंने कोतवाली जाकर मामले की नामजद तहरीर दी। जिसके बाद भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं में एफआईआर दज की गई है। जिसकी विवेचना सीओ सिटी सुनील दत्त को दी गई है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: 24 घंटे के भीतर एलएच चीनी मिल के अधिकारियों पर दूसरी एफआईआर
