IPL 2022 : ‘साबित हो गया डेविड वॉर्नर फ्लावर नहीं, फायर हैं’, दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया ये वीडियो
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का बल्ला रन उगल रहा है। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 बॉल पर 92 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 21 रनों से जीत दिलाई। मैच के बाद दिल्ली फ्रेंचाइजी इतनी खुश …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का बल्ला रन उगल रहा है। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 बॉल पर 92 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 21 रनों से जीत दिलाई। मैच के बाद दिल्ली फ्रेंचाइजी इतनी खुश हुई कि उन्होंने वॉर्नर को फायर घोषित कर दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन फिल्म ‘पुष्पा’ का एक वीडियो क्लिप शेयर किया। इसमें वॉर्नर की फोटो दिखाई जाती है और पीछे से हीरो अल्लू अर्जुन एक डॉयलॉग बोल रहे हैं- ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या, फायर है.. मैं झुकेगा नहीं’।
वीडियो में अल्लू अर्जुन भी दिखाई देते हैं, जिनके फेस पर वॉर्नर का चेहरा लगा होता है। इसी पोस्ट को शेयर करते हुए दिल्ली फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, ‘साबित हुआ, डेविड वॉर्नर फायर है’। दरअसल, इससे पहले यही वीडियो वॉर्नर ने खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे दिल्ली टीम ने एडिट करके दोबारा शेयर किया है।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : दिल का दर्द बना बदला! सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेविड वॉर्नर के बल्ले ने उगली आग, पूरा किया अपमान का हिसाब
