बहराइच: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के डुमरी तलवा गांव के पास दो बाइक आपस में भिड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बौंडी थाना क्षेत्र …

बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के डुमरी तलवा गांव के पास दो बाइक आपस में भिड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के लाल सहबपुरवा डोकरी गांव निवासी इरफान (25) पुत्र अजमेर अली अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से खैरा बाजार की ओर जा रहा था। जबकि दूसरे बाइक से युवक सामने से आ रहा था। बौंडी थाना क्षेत्र के डुमरी तलवा गांव के पास दोनों बाईकों की आपस मे भिंड़त हो गई।

हादसे में सभी लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य घायलों का भर्ती कर इलाज शुरू किया। थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

संबंधित समाचार