उन्नाव में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गये 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत, 3 को गोताखोरों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गंगा नदी में नहाने के दौरान 7 बच्चे डूब गए। डूबने की सूचना मिलते ही गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों ने 3 बच्चों को बचा लिया है। जबकि चार की मौत हो गई जिनके शव को गोताखोरों ने बरामद कर …

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गंगा नदी में नहाने के दौरान 7 बच्चे डूब गए। डूबने की सूचना मिलते ही गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों ने 3 बच्चों को बचा लिया है। जबकि चार की मौत हो गई जिनके शव को गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। मौके पर गंगाघाट पुलिस पहुंच गई है।

गंगा तट पर मौजूद लोगों की मानें तो कानपुर से आए 7 बच्चे पुराने गंगा पुल व रेलवे पुल के बीच में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान सभी बच्चे गंगा की तेज धारा में जा पहुंचे और डूब गए। पास में मौजूद गोताखोरों ने चीख-पुकार सुनकर 3 बच्चों को बचा लिया। जबकि चार अन्य बच्चे डूब गए। इसके बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव बरामद कर लिए. मौके पर पहुंची गंगा घाट पुलिस ने शवों की शिनाख्त के लिए जुट गई है।

अचानक फिसला पैर और…

घाट पर मौजूद अन्य लोगों के अनुसार युवक एक एक कर पानी में उतरे और अचानक कुछ का पैर गहरे पानी की तरफ फिसल गया। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए एक के बाद एक सातों युवक पानी की तेज धार में फंस गए। बाद में गोताखोरों ने तेजी दिखाते हुए तीन युवकों को पानी से जिंदा बाहर निकाल लिया लेकिन अन्य चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: मलिन बस्ती में 2 मासूमों की मौत, शरीर में उभर रहे दाने…खसरा, माता या कुछ और

संबंधित समाचार