शामली : कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की सात बीघा भूमि कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार को शहर कोतवाली व आदर्श मंडी पुलिस ने कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की करीब सात बीघा जमीन को कुर्क कर लिया है, जिसकी कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने गांव बलवा में कुर्क की गई भूमि पर सरकार का बोर्ड लगाकर उसे ग्राम प्रधान को …

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार को शहर कोतवाली व आदर्श मंडी पुलिस ने कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की करीब सात बीघा जमीन को कुर्क कर लिया है, जिसकी कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने गांव बलवा में कुर्क की गई भूमि पर सरकार का बोर्ड लगाकर उसे ग्राम प्रधान को देखरेख के लिए दे दिया है। जिले के एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार ने कहा कि यह भूमि आपराधिक गतिविधियों के बलबूते अर्जित की गयी है। जिसे शासन के निर्देश पर कुर्क कर लिया गया है।

कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस व आदर्श मंडी पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में यह कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा स्थित करीब साढे पांच बीघा भूमि तथा आदर्श मंडी की जाट कालोनी स्थित करीब सवा बीघा आवासीय जमीन को एसडीएम सदर के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने जमीन को कुर्क कर लिया।

इन जमीनों की कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा स्थित भूमि पर सरकार द्वारा कुर्क करने का बोर्ड लगाकर भूमि को फिलहाल गांव के प्रधान को देखरेख के लिए सौंप दिया गया है। वहीं आदर्श मंडी की जाट कालोनी स्थित भूमि को उच्चाधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार ने लिया एक्शन, मुख्तार अंसारी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति हुई कुर्क

संबंधित समाचार