बरेली: सिपाही ने दूधवाले को बंधक बनाकर मंगवाए 45 हजार रुपये
बरेली, अमृत विचार। दूधवाले पर चोरी का आरोप लगाते हुए सिपाही ने उसे कमरे में बंद करके जमकर पीटा और फिर उसकी बाइक अपने पास रखकर उसे घर भेजकर जबरन 45 हजार रुपये मंगाए। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सिपाही की शिकायत की है। हालांकि शाम तक सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं …
बरेली, अमृत विचार। दूधवाले पर चोरी का आरोप लगाते हुए सिपाही ने उसे कमरे में बंद करके जमकर पीटा और फिर उसकी बाइक अपने पास रखकर उसे घर भेजकर जबरन 45 हजार रुपये मंगाए। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सिपाही की शिकायत की है। हालांकि शाम तक सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
अलीगंज के हैवतपुर निवासी नन्हे सिंह ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। वह रोज की तरह ही 3 मई को दूध बांटने के लिए गया था। इसी बीच उसे अलीगंज थाने में तैनात एक सिपाही ने कमरे में बुलाकर बंद कर लिया और मारपीट करते हुए उस पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया।
दूध वाले ने बताया कि उसने कोई चोरी नहीं की है फिर भी सिपाही ने उसे बुरी तरह पीटा और जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इसके बाद नन्हें की बाइक रोककर उसने दूसरी बाइक से उसे पैसे लाने के लिए भेजा। जिसके बाद नन्हें घर पहुंचा और 45 हजार रुपये का इंतजाम करके सिपाही को दिए।
पीड़ित ने इसकी शिकायत अलीगंज पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद गुरुवार को नन्हें ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि शाम तक सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
युवक के आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में सच्चाई पाए जाने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
ये भी पढ़ें-
बरेली: दो राजकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार को मिली 3.66 लाख की धनराशि
