ललितपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शुक्रवार को ग्राम छपरट के समीप एक बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत गई। पुलिस ने बताया कि कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सतवांसा निवासी राजाराम पुत्र सबदल ग्राम समोगर में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में सम्मिलित होने गया हुआ था। आज शाम को वह वहां …
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शुक्रवार को ग्राम छपरट के समीप एक बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत गई। पुलिस ने बताया कि कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सतवांसा निवासी राजाराम पुत्र सबदल ग्राम समोगर में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में सम्मिलित होने गया हुआ था।
आज शाम को वह वहां से अपने घर लौट रहा था तभी ग्राम छपरट के समीप सामने से तेज रफ्तार भाग रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगायी फांसी
मड़ावरा। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के मड़ावरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धवा निवासी राकेश (30) पुत्र खेमचंद्र विश्वकर्मा ने अपने घर में कमरे की छत के कुंदे पर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जब परिजनों ने देखा तो उसे उपचार के लिए सीएचसी मड़ावरा लाये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारम्भ कर दी।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: कानपुर से गंगा नदी में नहाने पहुंचे 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
