बिजनौर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। बस व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस को कब्जे व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू …

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। बस व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस को कब्जे व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सरकथल माधो निवासी मोहम्मद शारिक उम्र (22) पुत्र मोहम्मद हारीश शुक्रवार सुबह बाइक द्वारा नींदडू से अपने घर सरकथल माधो जा रहा था। अचानक उसकी बाइक की रोडवेज बस भिड़ंत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने मोहम्मद शारिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने कहा कि तहरीर के आधार पर विदित कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

संबंधित समाचार