लखनऊ: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
लखनऊ। जानलेवा हमला करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने राज्य महिला आयोग से गुहार लगाई थी। जब महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया तब जाकर महिला थाने में ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीजीआई थानाक्षेत्र की तेलीबाग निवासिनी शालिनी यादव की शादी तीन साल …
लखनऊ। जानलेवा हमला करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने राज्य महिला आयोग से गुहार लगाई थी। जब महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया तब जाकर महिला थाने में ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीजीआई थानाक्षेत्र की तेलीबाग निवासिनी शालिनी यादव की शादी तीन साल पहले देवेंद्र यादव से हुई थी।
शादी में देवेंद्र को काफी दहेज दिया गया था। इसके बाद भी वह उससे पांच लाख की मांग करता था। जब पीड़िता विरोध करती तो वह उसे मारपीट करने लगता था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने मायके से पैसा मांगकर लाने का दवाब किया तो उसे मना कर दिया।
इस बात से नाराज होकर देवेंद्र ने उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी। आयोग के आदेश पर महिला पुलिस ने देवेंद्र व उसके घर वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें:-बाजपुर: शराब पीने से रोकने पर चाकू से जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
