यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस व सात पीसीएस अधिकारियों के हुये तबादले, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  यूपी में योगी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 5 आईएएस अफसर और 7 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। श्रावस्ती सीडीओ ईशान प्रताप सिंह और गोंडा सीडीओ शशांक त्रिपाठी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा …

लखनऊ।  यूपी में योगी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 5 आईएएस अफसर और 7 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। श्रावस्ती सीडीओ ईशान प्रताप सिंह और गोंडा सीडीओ शशांक त्रिपाठी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा बनाया गया है। बागपत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वही, अन्नपूर्णा गर्ग को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वहीं पीसीएस अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को सीएम का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अवनीश सक्सेना को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

यूपी की सत्ता में वापसी के बाद से मुख्यमंत्री योगी पूरे एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं जहां एक ओर अपराधी- माफियाओं और अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरज रहा है वहीं लगातार अधिकारियों के ट्रांसफर भी कर रहे है।

 

यह भी पढ़ें:-पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला 

संबंधित समाचार