बहराइच: बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
बहराइच। कोतवाली देहात में बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मेटुकहा चौराहा निवासी अमरेंद्र यादव (35) शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय निजी काम से आया था। रात 11 बजे के …
बहराइच। कोतवाली देहात में बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मेटुकहा चौराहा निवासी अमरेंद्र यादव (35) शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय निजी काम से आया था।
रात 11 बजे के आसपास बाइक सवार कोतवाली देहात के मेडिकल कॉलेज के निकट पहुंचा। तभी एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक के मुताबिक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
