मेरठ: जिले में करें फ्री IAS/PCS की कोचिंग, जल्द कराएं अभ्युदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
मेरठ। मंडल के 6 जिलों के सभी युवा फ्री में कंपटेटिव एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज, बैंकिंग से जुड़ी सभी प्रतियोगी एग्जाम के लिए युवा फ्री कोचिंग की हेल्प ले सकते हैं। अभ्युदय पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर छात्र इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 15 मई …
मेरठ। मंडल के 6 जिलों के सभी युवा फ्री में कंपटेटिव एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज, बैंकिंग से जुड़ी सभी प्रतियोगी एग्जाम के लिए युवा फ्री कोचिंग की हेल्प ले सकते हैं। अभ्युदय पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर छात्र इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 15 मई तक खुले हुए हैं।
राज्य सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना चला रही है। जिसमें फ्री सिविल सेवा परीक्षा IAS/PCS, एनडीए/सीडीएस, जेईई ,नीट तथा अन्य एग्जाम की तैयारी कराई जाती है।
कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. मेघराज सिंह का कहना है कि इसके लिए छात्र छात्राओं को अभ्युदय पोर्टल abhyuday.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। जिसकी लास्ट डेट 15 मई 2022 है।
6 जिलों के युवा ले सकते हैं एडमिशन
मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह खुद अभ्युदय कोचिंग का कामकाज देख रहे हैं। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर के युवा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मेरठ के डीएम दीपक मीणा के निर्देशन में रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं।
प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर 25 मई 2022 को अपलोड कर दिया जाएगा। इस कोचिंग का नए सेशन का संचालन 10 जून 2022 से किया जाएगा।
पढ़ें-बुलंदशहर: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बिछाया जाल, ग्रामीणों को मिली राहत
