आज भारत को मिलेगी पहली रीजनल रैपिड रेल, गाजियाबाद डिपो में आएगी पहली ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल का पहला ट्रेन सेट शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी परिवहन क्षेत्र (NCRTC) को मिल जाएगा। गुजरात के सांवली स्थित प्लांट में दोपहर 3:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पहली ट्रेन की चाभी भारत सरकार के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस ट्रेन में कुल छह कोच हैं। इस तरह के कुल …

गाजियाबाद। भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल का पहला ट्रेन सेट शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी परिवहन क्षेत्र (NCRTC) को मिल जाएगा। गुजरात के सांवली स्थित प्लांट में दोपहर 3:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पहली ट्रेन की चाभी भारत सरकार के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

इस ट्रेन में कुल छह कोच हैं। इस तरह के कुल 210 कोच NCRTC को मिलने हैं। सांवली प्लांट से ये छह कोच अलग-अलग ट्रेलर पर रखकर उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद स्थित दुहाई में लाए जाएंगे, जहां पर रैपिड रेल का डिपो बनाया गया है।

उम्मीद है कि पहला ट्रेन सेट 15 मई के आसपास तक दुहाई डिपो में पहुंच जाएगा। ट्रायल का शुभारंभ करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं यहां आ सकते हैं।

पढ़ें- गाजियाबाद: रैपिड रेल की पहली झलक आई सामने, 17 किमी. लंबा है रेलखंड

संबंधित समाचार