बाराबंकी: खेत में मिला लापता महिला का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र देवा अंतर्गत शुक्रवार से गायब महिला का शव शनिवार को उसके पति के मेंथा के खेत में देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका है कि महिला की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवा कोतवाली …
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र देवा अंतर्गत शुक्रवार से गायब महिला का शव शनिवार को उसके पति के मेंथा के खेत में देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका है कि महिला की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवा कोतवाली के ग्राम देवगांव मजरे लोहंजर निवासी सत्य उर्फ केतकी पत्नी राजेश जो शुक्रवार की रात से गायब थी। उसका शव आज शनिवार सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पति राजेश के मेंथा के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची देवा पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा-पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति राजेश ने बताया कि शुक्रवार की रात को केतकी घर से कहीं चली गई थी। काफ़ी समय बीत जाने पर केतकी के घर वापस न लौटने पर हम सभी सोने चले गए। सुबह जब हम उसकी तलाश कर रहे थे। तो गांव के मेरे मेंथा के खेत में मेरी पत्नी की लाश मिली।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी घर वालों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह और क्षेत्राधिकारी अतीश कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया।
पत्रकारों से बात करते हुए एडिशनल एसपी उत्तरी ने बताया कि मायके वालों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ वाद विवाद हुआ करता था। जिसके चलते वक्त कई बार घर से चली गई थी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
पढ़ें- लखनऊ: खाली प्लाट में मिला युवक का सिर कटा शव, नहीं हुई शिनाख्त
