बॉयफ्रेंड KL Rahul के साथ नए घर में नहीं शिफ्ट होंगी Athiya Shetty, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेट टीम के वाइस कप्तान केएल राहुल की शादी की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही कपल ने बांद्रा के कार्टर रोड स्थित एक बिल्डिंग में एक 4BHK अपार्टमेंट रेंट पर लिया है और जल्द दोनों इसमें शिफ्ट होने वाले हैं। अब नए घर में शिफ्ट होने की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेट टीम के वाइस कप्तान केएल राहुल की शादी की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही कपल ने बांद्रा के कार्टर रोड स्थित एक बिल्डिंग में एक 4BHK अपार्टमेंट रेंट पर लिया है और जल्द दोनों इसमें शिफ्ट होने वाले हैं।

अब नए घर में शिफ्ट होने की चर्चाओं पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ और कहा कि वह केएल राहुल के साथ नए घर में शिफ्ट नहीं हो रही हैं।

अथिया शेट्टी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पड़ोस में ये नया घर लिया है। शिफ्टिंग को लेकर कहा जा रहा था कि वह जल्द अपने नए घर में बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शिफ्ट होंगी।

एक बातचीत उन्होंने कहा, ‘मैं किसी और के साथ नहीं, बल्कि अपने मम्मी-पापा के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रही हूं। मैं अपने परिवार के साथ अपने नए घर में रहूंगी’।

लोगों को वो सोचने दें जो वो सोचना चाहते हैं

उन्होंने कहा, ‘मैं इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही हूं। मैं इन सबसे अब थक गई हूं, अब मैं केवल उन पर हंसती हूं और क्या करें लोगों को वो सोचने दें जो वो सोचना चाहते हैं।’

वर्क फ्रंट की बात पर उन्होंने बताया कि मैं फिलहाल दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं, जिसकी घोषणा जल्द ही हो सकती हैं।

पढ़ें-स्वीमिंग पूल में एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे स्टार कपल Katrina-Vicky, देखें तस्वीर

संबंधित समाचार