गौतम बुद्ध नगर: अपहरण कर्ता ने नाबालिग के पिता को दी धमकी कहा- मुकदमा वापस लोगे, तो छोड़ेंगे बेटी
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में अपहरण कर्ता नें दी पिता को धमकी कहा- मुकदमा वापस लोगे, तो तुम्हारी बेटी को छोड़ देंगे। पुलिस के जितने चक्कर लगाने है, लगा लो, कुछ नहीं होगा। यह धमकी देने का आरोप करीब एक माह पहले अपहरण की गई नाबालिग के पिता ने आरोपितों पर लगाया है। नोएडा के …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में अपहरण कर्ता नें दी पिता को धमकी कहा- मुकदमा वापस लोगे, तो तुम्हारी बेटी को छोड़ देंगे। पुलिस के जितने चक्कर लगाने है, लगा लो, कुछ नहीं होगा। यह धमकी देने का आरोप करीब एक माह पहले अपहरण की गई नाबालिग के पिता ने आरोपितों पर लगाया है।
नोएडा के सेक्टर-116 में रहने वाले बिजेंद्र ने शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में बताया कि 2 अप्रैल को कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के बिसनूली गांव निवासी नितिन और विनीत उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए थे।
आपको बतादें कि दोनों आरोपितों को सुरेंद्र भाटी तथा राज सिंह वर्मा संरक्षण दे रहे हैं। बेटी के अपहरण के संबंध में सेक्टर-113 थाने में FIR कराई थी। एक माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मगर आरोपित धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपितों को संरक्षण दे रही है। कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे मुख्यमंत्री कार्यालय पर परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान उनके साथ हरेंद्र नागर समेत कई लोग मौजूद रहे हैं।
पढ़ें-बस्ती: कपड़ा कारोबारी के बेटे को पुलिस ने कराया मुक्त, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
