कौशांबी: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में शनिवार में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैनी क्षेत्र के धुमाई गांव में मजरा खरका निवासी मोहन सरोज (23) अपने पड़ोसी दिलीप (22) के साथ …
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में शनिवार में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैनी क्षेत्र के धुमाई गांव में मजरा खरका निवासी मोहन सरोज (23) अपने पड़ोसी दिलीप (22) के साथ किसी काम से सिराथू आ रहा था, जैसे ही भडेहरी मोड़ के पास पहुंचा कि सिराथू की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप बाइक में टक्कर मार दिया।
इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें मोहन की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसका साथी दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सिराथू में भर्ती करा दिया गया है।
