रायबरेली: गंगा स्नान करने गए तीन युवक डूबे, गोताखोरों ने बचाई दो की जान, एक की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गंगा नदी में स्नान करने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। जिसमें से दो को गोताखोरों ने बचा लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना क्षेत्र के गेगासों गंगा घाट की है। बरेली का मूल निवासी युवक रायबरेली के अंबारा पश्चिम गांव आया हुआ था। शनिवार की दोपहर गांव के …

रायबरेली। गंगा नदी में स्नान करने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। जिसमें से दो को गोताखोरों ने बचा लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना क्षेत्र के गेगासों गंगा घाट की है। बरेली का मूल निवासी युवक रायबरेली के अंबारा पश्चिम गांव आया हुआ था।

शनिवार की दोपहर गांव के दो साथियों ऋतुराज और अर्पित के साथ गंगा स्नान करने चला गया। गेगासों गंगा घाट पर तीनों युवक स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय तीनों साथी गहरे जल ने चले गए और एक-एक करके तीनों डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हे नदी में डूबता देखकर शोरगुल मचाना शुरू किया।

तत्काल गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नदी में कूदकर डूबे हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर आगे अर्पित और ऋतुराज को गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। इनकी अमर सिंह का कोई पता नहीं चल पाया है । उसकी तलाह की का रही है।

पढ़ें- संभल: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, गंगा स्नान को जा रहे 16 लोग घायल

संबंधित समाचार