रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप
बिलासपुर, रामपुर,अमृत विचार। रामपुर के बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने महिला का गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पति समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई …
बिलासपुर, रामपुर,अमृत विचार। रामपुर के बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने महिला का गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पति समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला शीरीमियां में पुरानी तहसील रोड निवासी किराना व्यापारी संजीव कुमार गुप्ता के पुत्र तुषार गुप्ता की शादी आठ दिसंबर 2021 को मिलक के मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी धर्मपाल गुप्ता की पुत्री राखी गुप्ता (23) वर्ष के साथ हुई थी। शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह व कोतवाल तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के मिलक निवासी मायके वाले भी आ गए। ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता ने फंदे से लटककर हत्या की है। मगर मायके वालों ने विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, संदेह के घेरे में ससुराली
