लखनऊ में जूडो अकादमी की स्थापना से अयोध्या के पदाधिकारी गदगद
अयोध्या। जूडो एसोसिएशन की एक बैठक गोलाघाट कार्यालय में हुई। बैठक में लखनऊ में शीघ्र जूडो अकादमी बनाए जाने पर खुशी जताई गई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. रानी अवस्थी ने बताया लखनऊ में बनने जा रही अकादमी में न केवल सामान्य बल्कि ब्लाइंड एंड डेफ जूडो खिलाड़ी भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि अकादमी निर्माण …
अयोध्या। जूडो एसोसिएशन की एक बैठक गोलाघाट कार्यालय में हुई। बैठक में लखनऊ में शीघ्र जूडो अकादमी बनाए जाने पर खुशी जताई गई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. रानी अवस्थी ने बताया लखनऊ में बनने जा रही अकादमी में न केवल सामान्य बल्कि ब्लाइंड एंड डेफ जूडो खिलाड़ी भी लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि अकादमी निर्माण में मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के संस्थापक महामंत्री मुनव्वर का बहुत योगदान है। जूडो एसोसिएशन फैजाबाद हमेशा अकादमी के सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने बताया दिव्यांग मूक बधिर व नेत्रहीन बच्चे बहुत ही उत्साहित हैं कि अब उन्हें भी अकादमी में प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा।
राघवेंद्र अवस्थी ने कहा इस वर्ष 2022 में दसवीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन मार्च में गंगानगर राजस्थान में हो चुका है। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर का आयोजन भी अलग-अलग स्थानों पर हो चुका है। जिसमें फैजाबाद एसोसिएशन दो बार नेशनल प्रतियोगिता में विनर भी रह चुका है। जूडो कोच विक्रम ने कहा कि यह खेल आत्मरक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है। अमित शुक्ला, डॉ. के एस मिश्रा, दानबहादुर सिंह , शिव कुमार मिश्रा, सर्वेश अवस्थी दीनबंधु आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पढ़ें-अयोध्या: रामकथा के 53 प्रशिक्षुओं को दीक्षा देकर दिलाई शपथ, सामाजिक सेवा का लिया संकल्प
