पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप से 80 घर तबाह, 200 से अधिक परिवार बेघर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि धरती हिलने से यहां करीब 80 घर पूरी तरह से तबाह हो गए। जबकि करीब 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है। पाकिस्तान …

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि धरती हिलने से यहां करीब 80 घर पूरी तरह से तबाह हो गए। जबकि करीब 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है।

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक भूकंप का केंद्र औरनाजी के पास था, इस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 11.55 बजे भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक करीब आधे मिनट तक भूकंप के झटके लगे हैं। आनन-फानन में लोग अपने घरों से बाहर निकल कर खुले में भाग गए।

खुजदार के उपायुक्त और सेवानिवृत्त मेजर इलियास किबजई ने बताया कि औरनाजी का बड़ा क्षेत्र भूकंप से प्रभावित हुआ है। यहां 80 से अधिक घर ध्वस्त हो गए, जबकि 260 अन्य घरों में बड़ी दरारें आ गई हैं। भूकंप से वाध तहसील के नाल, जमरी, बारंग और नाचकन सोनारो लाठी गांवों में भी मकानों को नुकसान पहुंचा है।

किबजई ने कहा, ‘‘भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि अधिकतर लोग अपने-अपने घरों के बाहर काम में व्यस्त थे। जो लोग अंदर थे वे शुरुआती झटके के बाद अपने घरों से बाहर निकल गए।’’गनीमत रही कि इस भूकंप में किसी जानमाल की हानि नहीं हुई है। क्योंकि जब भूकंप आया तब अधितकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे। जबकि कुछ लोग अपने काम पर निकल गए थे। उन्होंने कहा कि 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए।

 

ये भी पढ़ें : तालिबान का नया फरमान, महिलाएं सिर से पैर तक पहनें बुर्का, घर पर ही रहे तो बेहतर

संबंधित समाचार