हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। इंटर की छात्रा अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। छात्रा ने खुद ही ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। लोग इसी पर बहस कर रहें हैं। वहीं उसके घर वालों का चुप रहना तमाम तरह के सवालों को खड़ा कर रहा है। फिलहाल पुलिस …

हरदोई। इंटर की छात्रा अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। छात्रा ने खुद ही ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। लोग इसी पर बहस कर रहें हैं। वहीं उसके घर वालों का चुप रहना तमाम तरह के सवालों को खड़ा कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

बताते है कि मल्लावां कोतवाली इलाके बरौना निवासी प्रेमचंद की 20 साल बेटी रामदेवी इंटर की छात्रा थी। वह अपनी चार बहनों में सबसे छोटी थी। बताया गया है कि शुक्रवार के दिन रामदेवी की अचानक ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां आस-पास अफरा-तफरी मच गई। रामदेवी किससे पूछ कर और किस काम से घर से बाहर निकली?

इस सवाल पर उसके घर वाले कुछ भी बोलने से कतरा रहें हैं। उनके इस तरह चुप रहने से लोग एक ही सवाल कर रहें हैं कि छात्रा ने खुदकुशी की। इसकी वजह क्या रही? इस पर घर वाले कोई जवाब नहीं दे रहें हैं। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल रामदेवी की मौत ने हर किसी को अपने में उलझा रखा है। पुलिस सारे मामले की गहराई से जांच कर रहीं हैं।

पढ़ें-हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार