लाउडस्पीकर का मुद्दा एक बंद अध्याय, महंगाई व बेरोजगारी पर बात करिये : राउत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लाउडस्पीकर के मुद्दे को एक ”बंद अध्याय” करार देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि भाजपा को इस विषय के बजाय बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बारे में बात करनी चाहिए क्योंकि लोग इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी), …

मुंबई। लाउडस्पीकर के मुद्दे को एक ”बंद अध्याय” करार देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि भाजपा को इस विषय के बजाय बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बारे में बात करनी चाहिए क्योंकि लोग इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी), वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) और भाजपा के शीर्ष नेता महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं करते। उनके मुद्दे अलग हैं।

वे केवल इस पर बात करते हैं कि पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने दावा किया कि लाउडस्पीकर का मुद्दा एक बंद अध्याय है क्योंकि इसके आधार पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन के प्रयास विफल हो गए हैं। शिवसेना सांसद ने कहा कि जहां तक ​​सवाल लाउडस्पीकर के मुद्दे का है, तो इससे सबसे बड़ा झटका हिंदू समुदाय को लगा है।

राउत ने आरोप लगाया कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को प्रतिबंधित करने की मांग उठाकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव भड़काने का प्रयास किया गया लेकिन लोग समझदार हैं। लाउडस्पीकर के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को लागू किया जा रहा है। लाउडस्पीकर पर एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए। शिवसेना नेता ने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जूझ रही है लेकिन भाजपा का कोई नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें-

बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा तूफान, रविवार तक चक्रवात में बदलने की आशंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात