मुरादाबाद : अगवानपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर लगी गैंगस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांग्रेस नेता व अगवानपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र इमरान मिल्की पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने जेल में बंद कांग्रेस नेता के खिलाफ अब गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई के बाद इमरान की मुश्किलें और बढ़नी तय हैं। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांग्रेस नेता व अगवानपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र इमरान मिल्की पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने जेल में बंद कांग्रेस नेता के खिलाफ अब गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई के बाद इमरान की मुश्किलें और बढ़नी तय हैं।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगवानपुर जामा मस्जिद निवासी इमरान मिल्की, मोहल्ला ढाप निवासी उसके दो साथी इरफान और अकील के खिलाफ नवंबर 2021 में पुलिस ने जानलेवा हमला, मारपीट, धोखाधड़ी कर टेंडर प्राप्त करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। गंभीर आरोपों में इमरान मिल्की व उसके साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान पता चला कि इमरान गिरोह चलाकर धन अर्जित करता है। भौतिक व आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक वारदातें अंजाम देता है।

इमरान व उसके गुर्गों के आतंक के खिलाफ बोलने से आम लोग कतराते हैं। जनता में दहशत के पर्याय बने आरोपी व उसके गैंग को गिरोहबंद अधिनियम के तहत पाबंद किया गया है। इमरान पर पांच नवंबर को अगवानपुर नगर पंचायत कार्यालय में ठेकेदार से मारपीट और पिस्टल से फायर करने का आरोप है। पीड़ित मुस्तकीम की तहरीर पर उसके खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार आरोपी जद्दोजह के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। इमरान फिलहाल जेल में है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका

संबंधित समाचार