लखनऊ: बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये पिलाई गई स्वर्णप्राशन की खुराक
लखनऊ। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में स्वर्णप्राशन कैम्प का आयोजन आज किया गया। जिसमें लगभग 145 से अधिक बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। कैम्प की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुयी ,जिसका उद्घाटन राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.सी.सक्सेना ने किया। कैंप का आयोजन कौमारभृत्य (बालरोग) विभाग के डॉ. …
लखनऊ। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में स्वर्णप्राशन कैम्प का आयोजन आज किया गया। जिसमें लगभग 145 से अधिक बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। कैम्प की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुयी ,जिसका उद्घाटन राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.सी.सक्सेना ने किया। कैंप का आयोजन कौमारभृत्य (बालरोग) विभाग के डॉ. महेश नारायण गुप्ता , डॉ. रमेश कुमार गौतम एवं डॉ. लक्ष्मी द्वारा किया गया।
विभाग के जेआर व इंटर्न की सहभागिता से इस पुष्य नक्षत्र में स्वर्णप्राशन की बूंदें पिलाई गईं । प्रत्येक माह बालरोग विभाग, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा ओपीडी 2 में स्वर्णप्राशन जन्म से 16 वर्ष की आयु तक के बच्चो में पुष्य नक्षत्र तिथि में कराया जाता हैl स्वर्णप्राशन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बुद्धि एवं स्मरणशक्ति को बल प्रदान करता है एवं सभी प्रकार के संक्रामक रोगो से बच्चे को सुरक्षा प्रदान करता है। स्वर्णप्राशन के लिए अगले कैम्प का आयोजन जून माह की 4 तारीख को किया जाएगा एवं 0-16 वर्ष तक के बच्चो स्वर्णप्राशन की खुराक मुफ्त में पिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सम्पूर्ण समाधान दिवस से गैरहाजिर रहे एक्सईएन का डीएम ने रोका वेतन
