बुलंदशहर: WhatsApp प्रोफाइल पर डीएम का फोटो लगाकर अधिकारियों से की ठगी
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें WhatsApp प्रोफाइल पर जिलाधिकारी (डीएम) का फोटो लगाकर अधिकारियों से ही ठगी कर ली गयी। डीएम ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर अफसरों और जन सामान्य से ऐसे जालसाजों के चक्कर में न फंसने …
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें WhatsApp प्रोफाइल पर जिलाधिकारी (डीएम) का फोटो लगाकर अधिकारियों से ही ठगी कर ली गयी। डीएम ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर अफसरों और जन सामान्य से ऐसे जालसाजों के चक्कर में न फंसने की अपील की है।
जिले के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को बताया कि साइबर ठगों ने एक मोबाइल फोन से व्हाट्सएप प्रोफाइल पर उनकी फोटो लगा कर अधिकारियों से अवैध धन उगाही के लिये चैटिंग कर पैसा वसूलना शुरू कर दिया। सिंह ने बताया कि समय रहते इस प्रकरण का भंडाफोड़ हो जाने के कारण साइबर ठग अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये।
डीएम ने बताया कि कुछ साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय है जो, ठगी के जरिये अवैध वसूली करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज कर पैसे की मांग करता है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया है। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। डीएम ने अधिकारियों और जनपदवासियों से किसी अनजान नम्बर से डीएम बुलंदशहर के नाम से धन वसूलने संबंधी किसी संदेश पर पैसा हस्तांतरित न करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पेट्रोल पंप मैनेजर से ठगी करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
