उन्नाव: समर्थक का निर्माण तोड़ने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विधायक ने रोका, लगाया यह आरोप
उन्नाव। मौरावां में मार्ग के किनारे बनाए जा रहे सीवर टैंक को ढहाने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्रीय विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनको नहीं ढहाने दिया और उन्हें बैरंग वापस कर दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार मौरावां …
उन्नाव। मौरावां में मार्ग के किनारे बनाए जा रहे सीवर टैंक को ढहाने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्रीय विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनको नहीं ढहाने दिया और उन्हें बैरंग वापस कर दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार मौरावां कस्बे में भगवती गुप्ता उर्फ बच्चन सेठ के द्वारा अपने घर के सामने सहन में सीवर टैंक बनवाया जा रहा था, जिसको अवैध निर्माण बताकर ढहाने के लिये लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहुंच गए।
इसकी जानकारी निर्माण कार्य करा रहे भगवती गुप्ता द्वारा क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह को दी गई जिस पर मौके पर पहुंचे विधायक अनिल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। और कहा कस्बे में सबके सहन में सीवर टैंक बने हैं किसी को नहीं ढहाया गया लेकिन इस व्यक्ति द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवैध पैसा नहीं दिया गया इससे वह टैंक ढहाने पहुंच गए।
विधायक के हंगामे के कारण मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और विधायक जिंदाबाद के नारे लगाने लगे जिससे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी वहां से बैरंग वापस हो गए जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह बताया कि भाजपा सरकार में भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भृष्टाचार का कार्य कर रहे हैं उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी किसी भी हालत में आम लोगों को अधिकारियों द्वारा परेशान नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: भवन निर्माण कर रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों ने किया हमला, रेफर
