बरेली: दो माह में चार रेबीज संक्रमितों की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में कुत्तों और बंदरों का आतंक चरम पर है, लेकिन अब लोग इनके काटने के बाद मौत की नींद भी सो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले डाटा के अनुसार बीते दो माह में चार रेबीज संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिले में कई ऐसे संक्रमित …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कुत्तों और बंदरों का आतंक चरम पर है, लेकिन अब लोग इनके काटने के बाद मौत की नींद भी सो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले डाटा के अनुसार बीते दो माह में चार रेबीज संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिले में कई ऐसे संक्रमित मरीज ऐसे जिनका इलाज चल रहा है।
हैरत की बात तो यह है कि कुत्तों और बंदरों का आतंक रोकने के लिए प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है लेकिन लोग इसका खामियाजा जान देकर चुका रहे हैं। जिले में कुत्तों और बंदरों के प्रकोप का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर रोजाना 50 से अधिक मरीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस संबंध में एडीएसआईसी का कहना है कि अस्पताल में एआरवी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें-
बरेली: राजेंद्र नगर में फ्रीहोल्ड हुए तीन प्लॉटों की होगी जांच
