IPL 2022, LSG vs KKR: लखनऊ ने कोलकाता को 75 रनों से किया पराजित, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने शनिवार को शाम के आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 75 रनों की विशाल जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता 14 ओवर में सिर्फ़ 101 रन पर ही सिमट गयी। कोलकाता …

पुणे। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने शनिवार को शाम के आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 75 रनों की विशाल जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता 14 ओवर में सिर्फ़ 101 रन पर ही सिमट गयी। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा आंद्रे रसल ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाये। रसल के अलावा केकेआर का कोई भी बल्लेबाज आज अपनी छाप नहीं छोड़ सका।

लखनऊ की ओर से आवेश खान ने अपने तीन ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में तीन विकेट लेकर 31 रन दिये। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। लखनऊ के लिए बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान केएल राहुल दुर्भाग्यपूर्ण रहे और पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही बिना रन बनाए रनआऊट हो गये। इसके बावजूद सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक और तीसरे नंबर पर आये दीपक हुड्डा ने सूपरजाइंट्स को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 71 रन जोड़े।

डीकॉक ने 29 गेंदों पर 50 रन, जबकि दीपक हुड्डा ने 27 गेंदों पर 41 रन बनाये। कृणाल पांड्या ने 27 गेंदों पर 25 और आयुष बडोनी ने 18 गेंदों पर महज 15 रन जोड़े। मार्कस स्टॉयनिस के 28 और होल्डर के 13 की बदौलत लखनऊ ने कोलकाता के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा। कोलकाता की तरफ से रसल ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिये जबकि टिम साउदी, शिवम मावी और सुनील नारायण को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022, PBKS vs RR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को दी छह विकेट से शिकस्त

संबंधित समाचार