गौतम बुद्ध नगर: आम्रपाली सफायर की मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 45 के आम्रपाली सफायर की मार्केट के बेसमेन्ट की दुकानों में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा बढ़ गई की आम्रपाली सफायर की पूरी मार्केट अपनी की चपेट में आ गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 45 के आम्रपाली सफायर की मार्केट के बेसमेन्ट की दुकानों में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा बढ़ गई की आम्रपाली सफायर की पूरी मार्केट अपनी की चपेट में आ गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद लोगों ने आग लगने की सूचना थाना सेक्टर 39 पुलिस और फायर विभाग को दी।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन मार्केट पूरी तरह तब तक जलकर खाक हो गई थी। आग के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। मगर आग कैसे लगी है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर शार्ट सर्किट की वजह से मार्केट में आग लगने की अशंका जताई जा रही है।
आपको बतादें कि रविवार सुबह अचानक आग लग गई और आग ने देखते देखते पूरे मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौजूदा लोगों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद बढ़ती आग को देख कर इसकी सूचना थाना सेक्टर 39 पुलिस और फायर विभाग को दी गई।
आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर प्रयास असफल रहा क्योंकि तब तक मार्केट पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस आग लगने की घटना में करोड़ों रुपए के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
पढ़ें-मुरादाबाद: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां भी नहीं पा सकीं काबू
